Sunday 13 October 2019

परदेस जा के परदेसिया

परदेश जा के परदेशिया / आनंद बख़्शी
 आनंद बख़्शी »

परदेस जा के परदेसिया भूल न जाना पिया
परदेस जा के परदेसिया भूल न जाना पिया
तन-मन किसी ने तुझे अर्पण किया
परदेस जा के ...

इक तेरी ख़ुशी के कारण
लाख सहे दुख हमने ओ साजन
लाख सहे दुख हमने ओ साजन
हँस के जुदाई का ज़हर पिया
परदेस जा के ...

दिल में तेरा प्यार बसाया दिल को जैसे रोग लगाया
सारी उमर का दर्द लिया
परदेस जा के ...

कब जाओगे कब आओगे कब आओगे कब जाओगे
इतने दिन है कौन जिया
परदेस जा के ...

No comments:

Post a Comment

Featured post

मेरी मां प्यारी मां मम्मा

माँ मेरी माँ प्यारी माँ मम्मा ओ माँ मेरी माँ प्यारी माँ मम्मा हाथों की लकीरें बदल जायेंगी ग़म की येः जंजीरें पिघल जायेंगी हो खुदा प...